Wednesday, October 21st, 2026

योगी सरकार ने यूपी पुलिस में किया फेरबदल,10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

लखनऊ
 यूपी पुलिस में तबादलों का दौर जारी है। योगी सरकार ने दस और आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। जारी आदेश के एटा, हरदोई, गाजीपुर, बिजनौर, शामली और जालौन के पुलिस अधीक्षकों बदल दिया गया। नई तैनाती में श्याम नारायण सिंह एटा के, अभिषेक बिजनौर के, नीरज कुमार हरदोई के, ईराज राजा गाजीपुर के, आईपीएस रामसेवक गौतम शामली के एसपी बनाए गए हैं। इसके साथ ही लखनऊ और वाराणसी कमिश्नरेट के भी फेरबदल हुए हैं।  

गौरव बंशवाल को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी और अभिषेक को पुलिस अधीक्षक बिजनौर बनाया गया है। नीरज कुमार जादौन को पुलिस अधीक्षक हरदोई बनाया गया है। ईराज राजा को गाजीपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

राम सेवक गौतम को शामली का पुलिस अधीक्षक और केशव चन्द गोस्वामी को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। डॉ ओमवीर सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ भेजा गया है। वहीं डॉक्टर दुर्गेश कुमार को पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया है।

हरदोई सहित 6 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए

डाo दुर्गेश कुमार को जालौन का एसपी बनाया गया है। राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कानपुर, श्याम नारायण सिंह पुलिस अधीक्षक एटा, गौरव बंसवाल पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) वाराणसी, अभिषेक पुलिस अधीक्षक बिजनौर, नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक हरदोई, ईराज राजा एसपी गाज़ीपुर, रामसेवक गौतम एसपी शामली, केशव चंद्र गोस्वामी एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, ओमवीर सिंह डीसीपी लखनऊ बनाए गए है।

 

#UP IPS Transfer

Source : Agency

पाठको की राय