Wednesday, October 21st, 2026

सभी तरह के कोविड प्रतिबंध हटाए योगी सरकार ने; स्विमिंग पूल, वॉटर पार्क व आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे

लखनऊ
कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड को लेकर लगाए गए सभी तरह के प्रतिबंध हटा दिए हैं। प्रशासन की ओर से गुरुवार को नोटिस जारी किया गया जिसके मुताबिक प्रदेश में सामाजिक समारोह पर लगी रोक हटा दी गई है। अब प्रदेश में स्विमिंग पूल, वॉटर पार्क और आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा जारी किए गए इस आदेश के अनुसार शादी-विवाह और सार्वजनिक कार्यक्रम में भी पूरी तरह छूट रहेगी। इसके मतलब अब शादी में कोई अधिकतम सीमा नहीं होगी, हालांकि मेहमानो को संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना और कोविड प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले मल्टीप्लेक्स, शिक्षण संस्थाओं और जिम वगैरह को खोलने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में कोरोना के नये वैरिएंट ओमक्रिान के बढ़ते मामलो के मद्देनजर राज्य सरकार ने 25 दिसंबर से रात्रि कर्फ्यू का ऐलान किया था और दिन पर दिन पाबंदियों में इजाफा होने लगा था।

 

 

#Yogi government

Source : Agency

पाठको की राय