Sunday, October 25th, 2026

ऐक्‍शन में योगी सरकार: IAS-IPS तहसीलदार हों या शिक्षाधिकारी, परफार्मेंस ठीक नहीं तो पद से हटेंगे

 लखनऊ
 
योगी आदित्‍यनाथ सरकार जल्‍द ही यूपी में प्रशाासनिक ओवरहालिंग करने जा रही है। शासन से लेकर जिलों और विभागों में तैनात खराब प्रदर्शन वाले आईएएस और आईपीएस ही नहीं तहसीलदार से लेकर शिक्षा विभाग तक के अधिकारी हटाए जाएंगे। इतना ही नहीं खराब स्थिति वाले विभाग के मुखिया पर निलंबन की गाज तक गिर सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तैयार कराई गई रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद सभी विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।


आईएएस अफसरों तबादले जल्द
माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश के कई जिलों के डीएम हटाए जाएंगे। इसमें खराब काम करने वालों को हटाकर उनके स्थान पर युवा और तेजतर्रार अफसरों को भेजा जाएगा। शासन स्तर पर कुछ विभागों के मुखिया भी बदले जा सकते हैं।
 
अपर मुख्य सचिव से लेकर प्रमुख सचिव तक के कई अफसरों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं। खासकर उन अफसरों को हटाया जाएगा जिनकी लगातार शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे अफसरों को भी हटाए जाने पर मंथन चल रहा है कि जिनको कद के हिसाब से बड़ा विभाग मिल गया है, तो कुछ का भार कम किया जा सकता है।

 

 

#ऐक्‍शन में योगी सरकार

Source : Agency

पाठको की राय