योगी सरकार के 4.5 साल पूरे, जनता के सामने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
लखनऊ
योगी आदित्यनाथ सरकार के आज यानी 19 सितंबर को साढ़े चार साल पूरे हो गए हैं। सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश किया और अपनी सरकार की उपलब्धिया गिनाई। इस दौरान लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉक्टर दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद हैं।
कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक साढ़े 4 वर्ष पूरे होने पर बधाई स्वागत अभिन्नन्दन करता हूं। कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंच रही हैं। प्रदेश स्वच्छ, समर्थ बन रहा है, निवेश में मामले में प्रदेश निवेशकों की पसंद बन रहा है। सीएम के व्यक्तित्व का ही परिणाम है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। कोविड प्रबन्धन की न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई। इस दौरान योगी सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।

पाठको की राय