Sunday, October 25th, 2026

योग केवल व्यायाम करने या वजन कम करने के बारे में नहीं है, इससे कहीं अधिक है

रायपुर
योग केवल व्यायाम करने या वजन कम करने के बारे में नहीं है बल्कि इससे कहीं अधिक है क्योंकि यह मन, शरीर और आत्मा की एकता हैं। उक्त बातें अर्क वियत् फाउंडेशन, बिलासपुर फुलवारी शिक्षण संस्था एवं गुरुकुल महिला महाविद्यालय, एनएसएस, रायपुर (छ.ग.) के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य के लिए विन्यास योग पर वेबिनार में हर्षा थारवानी ने कहीं।

थारवानी (200 घंटे टीटीसी और वाईआईसी प्रमाणित योग प्रशिक्षक) ने बताया कि योग क्या है और यह किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कैसे प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम करने या वजन कम करने के बारे में नहीं है, यह इससे कहीं अधिक है। यह मन, शरीर और आत्मा की एकता है, यह आपके आंतरिक स्व से जुड?े और खुद से प्यार करने का तरीका है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि विन्यास योग उचित श्वास तकनीक का उपयोग करके आसनों के बीच एक से दूसरे में सहज संक्रमण का प्रवाह है और योग के इस रूप के कुछ लाभों जैसे शक्ति, संतुलन, सहनशक्ति, वजन घटाने, लचीलापन और विश्राम को साझा किया।

उन्होंने कुछ शुरूआती विन्यास योग आसन जैसे कि बद्धकोणासन, मलासन, उत्कटा कोणासन, त्रिकोणासन, उत्तानासन, फलाकासन, पर्वतासन, भुजंगासन, बिदालासन, बालासन और सुचारू प्रवाह में अन्य भिन्नताओं को लक्षित मांसपेशी और प्रत्येक आसन के लाभों की व्याख्या करते हुए दिखाया। उन्होंने अनुलोम विलोम, कपालभाति और भस्त्रिका प्राणायाम जैसे कुछ साँस लेने के व्यायाम भी दिखाए और उनके लाभों को साझा किया। सत्र के अंत में घुटने के दर्द के बारे में कुछ प्रश्न पूछे गए हैं और कैसे उचित श्वास स्मृति स्तर में सुधार कर सकता है

अर्क वियत् फाउंडेशन के संस्थापक विनय सोनवानी द्वारा बताया गया हम कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए आॅनलाइन माध्यम से समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं तथा वर्चुअल माध्यम से लोगो को स्वास्थ, शिक्षा, पर्यावरण आदि क्षेत्रों में अवगत कराने का प्रयास कर रहे है। श्री नितेश साहू राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता एवं फुलवारी शिक्षण एवं युवा कल्याण समिति के संस्थापक ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। प्रोफेसर, एनएसएस स्वयंसेवक, आशुतोष शुक्ला, वैभव मानिकपुरी, पंकज कुश्मी, मृनाली, ममता, सोमेश श्रीवास आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रात्रि लहरी के मार्गदर्शन में किया गया।

 

#योग

Source : Agency

पाठको की राय