Monday, October 19th, 2026

पीला रंग वास्तु के हिसाब से माना जाता है शुभ, जानें कैसे

आज के समय में अगर देखा जाए तो वास्तु शास्त्र ने लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अगर सब कुछ वास्तु के हिसाब से व्यक्ति करता है तो उसे आने वाले समय में कई परेशानियों से छुटकारा मिला रहेता है। कहते हैं कि अगर घर को वास्तु के हिसाब से बनाया जाए तो ओर भी बेहतर परिणाम मिलते हैं। वास्तु के अनुसार पीला रंग शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि पीले रंग का पेंट अगर घर की दीवारों पर किया जाए तो ये घर में सकरात्मक ऊर्जा लाता है। तो आज हम आपको पीले रंग के बारे में बताएंगे कि कैसे इसे प्रयोग करके आप अपने घर में खुशहाली ला सकते हैं।     

वास्तु शास्त्र के हिसाब से पीले रंग के फूल पॉजीटिव एनर्जी के प्रतीक माने जाते हैं इन्हे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। 

पीले रंग के फूलों से अगर घर में सजावट की जाए तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।

घर की दीवारें पर भी पीला या हल्का पीला रंग करवाना चाहिए। क्योंकि यह पॉजीटिव ऊर्जा घर में लाता है। अगर पूरे घर में पीला रंग नहीं करवा सकते तो पूर्व दिशा की दीवार पर जरूर करवाएं।

किचन की दीवारों पर पीला कलर कराए इससे खुशहाली तो आती ही है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है। 

वहीं बेडरूम में भी पीले रंग के फूल और पीला कलर करने से फायदा मिलता है इससे दाम्पत्य जीवन में सुख मिलता है।

पीले रंग की क्रिस्टल बॉल घर के मेन गेट पर टांग दें इससे घर बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं होता और साथ ही पहले से मौजूद नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म होती है। 

सुख-समृद्धि के लिए मंदिर में भगवान को पीले रंग के फूल अर्पण करने चाहिए इससे व्यक्ति को फायदा मिलता है। 

 

#Yellow color

Source : Agency

पाठको की राय