Friday, October 23rd, 2026

Delhi-NCR में यलो अलर्ट, उत्तराखंड में आज स्कूल बंद, बद्रीनाथ यात्रा रोकी

   नई दिल्ली

 केरल में बेहिसाब बारिश ने लोगों को दहशत से भर दिया है. बारिश के साथ लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की वजह से केरल में भारी तबाही हुई है. वहीं, उत्तराखंड में भी तीन दिन भारी बारिश (Heavy Rain) का रेड अलर्ट है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में भी अगले 2 दिन हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.

इन इलाकों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यूपी के हाथरस, अलीगढ़, आगरा, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हस्तीनापुर, चांदपुर, मेरठ, हापुड़, किठौर, मुरादाबाद, अमरोहा और आस-पास के इलाकों में 18 अक्टूबर को बारिश होगी. जबकि हरियाणा के पलवल, औरंगाबाद, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ एवं राजस्थान के टुंडला, भरतपुर, नागर और आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश होने की संभावना है.

केरल में तबाही, 26 लोगों की मौत
केरल में बेहिसाब बारिश के साथ लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड की वजह से भारी तबाही हुई है. अकेले कोट्टायम में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि केरल में बारिश-भूस्खलन की घटनाओं में 26 लोग जान गंवा चुके हैं. एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव में जुटी हैं. राहत कार्य में तीनों सेनाओं की मदद ली जा रही है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने केरल के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें खासतौर पर कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुमल, पथनामथिट्टा और त्रिशूर के लिए बारिश का रेड अलर्ट है.

दरअसल, अरब सागर के ऊपर कम दबाव का एक सिस्टम बन गया हुआ है. जिसकी वजह से केरल सहित दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. लोगों से अपील की जा रही है कि घर से बाहर न निकलें और सतर्क रहें.

 

 देश के एक बड़े हिस्से में मौसम ने करवट बदली है और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। केरल के बाद अब उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं 18 अक्टूबर को भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां यलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के साथ ही तमिनलाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बारिश की वापसी हुई है। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के अनुसार, 18 अक्टूबर को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं और चार धाम यात्रा भी रोक दी गई है। चमौली में भारी बारिश देखने को मिली है।

जानिए क्यों हो रही इस समय बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही दो निम्न दबाव के सिस्टम बने हैं। इनमें एक अरब सागर के ऊपर और दूसरा बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। यह कारम है कि 21 अक्टूबर तक देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। पिछले 48 घंटों में केरल में मूसलाधार बारिश देखने को मिली है।

 

#केरल में तबाही

Source : Agency

पाठको की राय