मध्य प्रदेश के 8 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए येलो अलर्ट
भोपाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र ने मध्य प्रदेश के 8 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए येलो अलर्ट एवं 5 संभागों में अनेक स्थानों पर सामान्य वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल से काले बादलों का दल मध्यप्रदेश के आसमान पर आ रहा है।
मध्य प्रदेश के इन जिलों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार धार, बैतूल, खरगोन, भिंड, दतिया, देवास, टीकमगढ़ और छतरपुर जिला में भारी वर्षा की संभावना है। येलो अलर्ट जारी किया गया है ताकि आम नागरिक एवं किसान सावधान रहें। मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनाएं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उपरोक्त जिलों में सभी स्थानों पर मूसलाधार बारिश नहीं होगी परंतु कहीं-कहीं पर जनजीवन को प्रभावित करने वाली बारिश होगी।
मध्य प्रदेश के इन जिलों में सामान्य बारिश का पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल के अंदर के अनुसार ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली जिलों में अनेक स्थानों पर सामान्य वर्षा होगी।
मध्य प्रदेश मौसम की खबर
मध्यप्रदेश में एक बार फिर से सिस्टम एक्टिव हो गया है। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर सहित प्रदेश के 11 जिलों में पिछले 24 घंटे में बारिश हुई। जबलपुर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, सीहोर, उमरिया, आगर मालवा, देवास में मौसम धूप खिली है। वहीं, उज्जैन में बादल छाए हैं।
24-25 सितंबर के लिए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिकों ने 24 घंटे के भीतर धार, बैतूल, खरगोन, भिंड, दतिया, देवास, टीकमगढ़ और छतरपुर में 4.5 इंच तक बारिश होने के आसार जताए हैं। वहीं भोपाल, सागर, होशंगाबाद, रीवा, ग्वालियर व चंबल संभाग में गरज के साथ बिजली गिरने या चमकने की संभावना है। शहडोल, जबलपुर, इंदौर व उज्जैन में भी रिमझिम बारिश की संभावना है।

पाठको की राय