हाथ की चर्बी कम करने के लिए यास्मीन कराचीवाला ने शेयर किया 3 मिनट का शोल्डर वर्कआउट
बाजू पर लटकता फैट बहुत बुरा दिखता है। खासतौर से महिलाओं को सबसे ज्यादा शिकायत होती है कि उनके बाजुओं पर बहुत जल्दी फैट चढ़ जाता है और फिगर भी खराब हो जाता है। महिलाओं में आर्मफैट बढ़ना बहुत आम समस्या है। हर चौथी महिला बाजू में बढ़े हुए फैट से परेशान है। ऐसा शायद ही कोई उपाय बचा हो, जो उन्होंने आर्मफैट को कम करने के लिए न किया हो। इसके बावजूद फैट की पोटली बाजुओं में लटकती रहती है।
जरूरी नहीं कि फिट रहने के लिए आपको हार्ड वर्कआउट ही करने चाहिए। कभी-कभी अपने रूटीन में शरीर के विभिन्न हिस्सों को टारगेट करने वाले छोटे वर्कआउट भी बढ़िया कमाल दिखा जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला अपने फॉलोअर्स के साथ कुछ ऐसे ही शॉर्ट और सिंपल वर्कआउट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 6 एक्सरसाइज को करते हुए न केवल खुद का एक वीडियो पेास्ट किया है, बल्कि इनसे होने वाले फायदों के बारे में भी बताया है।
शोल्डर और आर्म फैट को कम करने वाली एक्सरसाइज
ये एक्सरसाइज हैं शोल्डर सर्कल, रिवर्स सर्कल, पल्स फ्रंट, पल्स बैक, पल्स अप और पल्स डाउन। ये एक्ससाइज लोगों को आर्म फैट और शोल्डर पर जमा फैट को कम करने में मदद करेंगी। सेलिब्रिटी फिटनेस कोच के मुताबिक - 'इस वर्कआउट की खासियत है कि इसे कोई भी घर बैठे सिर्फ तीन मिनट में कर सकता है'। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को बिना ब्रेक लिए हर मूवमेंट को 30 सैकंड तक करने की सलाह दी है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया है- 'क्विक और इफेक्टिव शोल्डर वर्कआउट जिसे करने में मात्र 3 मिनट लगेंगे'। बता दें कियास्मीन कराचीवाला की बताई सभी एक्सरसाइज वॉर्मअप एक्सरसाइज हैं, जिन्हें आपको अपने फिटनेस रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।
शोल्डर और रिवर्स सर्कल के फायदे
इसके नाम से ही पता चल रहा है कि शोल्डर और रिवर्स सर्कल कंधों और ट्रेप मसल्स को टारगेट करती हैं। यह कंधों में गतिशीलता और लचीलेपन में सुधार करने के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा यह मसल्स और जॉइंट्स को फिजिकल एक्टिविटी करने के लिए तैयार करती हैं।
कंधे, ट्राइसेप्स और बाइसेप्स को टोन करने के लिए यह दोनों एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद हैं। इतना ही नहीं इन्हें करने से अपर बॉडी तो स्ट्रांग होती ही है, साथ में बाजूओं में जमा हो रहे फैट को भी कम करने में भी हेल्प मिलती है।
पल्स फ्रंट, बैक, अप एंड डाउन के फायदे
ये सभी एक्सरसाइज कंधे, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स को टोन करने के लिए बहुत अच्छी हैं । यह पीठ के ऊपरी हिस्से को टारगेट करती हैं, मांसपेशियों की ताकत बढ़ाती हैं और चोट के जोखिम को कम कर पॉश्चर में इंप्रूवमेंट लाती हैं।

पाठको की राय