Thursday, October 22nd, 2026

यशोदा वर्मा होंगी खैरागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी

रायपुर
खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने श्रीमती यशोदा वर्मा पर भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। यशोदा वर्मा के नाम की घोषणा नई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय से जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक के हवाले से जारी हुआ है।

वर्मा राजनांदगांव जिला पंचायत की पूर्व सदस्य और खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में 24 दावेदारों के नाम सामने आए थे। उनमें से एक-एक नाम पर चर्चा हुई। उसके बाद अधिक गंभीर और जिताऊ दिखने वाले नाम छांटकर अलग किए गए। उनमें पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, यशोदा वर्मा, दशमत जंघेल, ममता पाल और पदम कोठारी का नाम शामिल था। इन सात नामों को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया था।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उप चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च तक प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है। 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम जारी होंगे।

 

#Yashoda Verma

Source : Agency

पाठको की राय