Thursday, October 22nd, 2026

KULCHA का 'याराना', कुलदीप यादव बोले- चाहता हूं कि युजवेंद्र चहल जीते पर्पल कैप

नई दिल्ली
 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में पर्पल कैप किसके सिर सजेगी? इसका जवाब तो हमें सीजन के अंत तक मिलेगा, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के Kuldeep Yadav और राजस्थान रॉयल्स के Yuzvendra Chahal के बीच पर्पल कैप की जंग जारी है। कुलदीप यादव ने गुरुवार को अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ चार विकेट लिए और अब उनके और चहल के बीच इस सीजन में महज एक विकेट का फासला रह गया है। मैन ऑफ द मैच बने कुलदीप ने अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी बातों से भी क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया है।
 
चहल के साथ कॉम्पटीशन को लेकर कुलदीप ने कहा, 'मेरा कभी भी चहल के साथ मुकाबला नहीं रहा है। वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं, और हमेशा मेरा साथ दिया है। जब मैं चोटिल था, तो उन्होंने मेरा मनोबल बढ़ाया। मैं पूरे दिल से चाहता हूं कि वह इस सीजन में पर्पल कैप जीतें।' कुलदीप और चहल ने भारत के लिए कई मैच विनिंग प्रदर्शन किए हैं। इनकी जोड़ी को 'कुल्चा' कहा जाता है। पिछले कुछ समय से कुलदीप खराब फॉर्म के चलते टीम इंडिया से बाहर रहे हैं, लेकिन इस सीजन में वह जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि जल्द ही टीम इंडिया की ओर से भी उन्हें खेलने का मौका मिल जाएगा।

कुलदीप के आगे KKR ने घुटने टेके, आंकड़े दे रहे गवाही
कुलदीप ने श्रेयस अय्यर के विकेट के बारे में कहा, 'मुझे लगा था कि गेंद बैट से छूकर गई है, लेकिन गेंद जमीन पर छूकर गई, लेकिन जब ऋषभ पंत ने तीसरे अंपायर की मदद ली, तो मैं कॉन्फिडेंट था कि वह आउट हैं। श्रेयस अच्छी बैटिंग कर रहे थे, इसलिए वह विकेट हमारे लिए बहुत अहम था।' अय्यर 37 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

 

#कुलदीप यादव

Source : Agency

पाठको की राय