Saturday, October 24th, 2026

असम में नौ करोड़ मूल्य की याबा टैबलेट्स बरामद, दो तस्कर को भी किया गिरफ्तार

करीमगंज.

असम के करीमगंज में नौ करोड़ रुपये मूल्य की याबा टैबलेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, करीमगंज पुलिस और बीएसएफ ने एक संयुक्त अभियान चलाकर नौ करोड़ मूल्य की 30,000 याबा टैबलेट्स जब्त की। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

सीएम सरमा ने पुलिस और बीएसएफ की सराहना की। बता दें कि याबा मेथमफेटामाइन और कैफीन का एक संयोजन है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, करीमगंज पुलिस और बीएसएफ ने एक संयुक्त अभियान चलाकर नौ करोड़ मूल्य की 30,000 याबा टैबलेट्स जब्त की। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

सूरत एयरपोर्ट पर यात्री के पास से मिला 2.19 करोड़ का हीरा ----

सूरत एयरपोर्ट पर शनिवार को दुबई जा रहे एक यात्री की तलाशी के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों ने उसके टखने के पास कुछ संदिग्ध वस्तुएं देखीं। यात्री की पहचान संजयभाई मोरदिया के तौर पर की गई है। उसके पास से कच्चे, बिना पॉलिश किए हुए हीरे के तीन पैकेट बरामद किए गए, जो उसने अपने मोजे में खिपाकर रखा था। तलाशी लोने के बाद दो और पैकेट मिले। हीरे का वजन 1092 ग्राम था, जिसकी कीमत 2.19 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 

#Assam#smugglers#Yaba tablets

Source : Agency

पाठको की राय