Tuesday, October 20th, 2026

Xiaomi के इस फोन पर ₹3000 की छूट, 64MP कैमरा और 4250mAh बैटरी जैसे फीचर्स

 नई दिल्ली 
शाओमी ने हाल ही में भारतीय बाजार में Mi 11 Lite स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह Mi 11 सीरीज का चौथा फोन है। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और बेजललेस डिजाइन मिलता है। इसके साथ ही 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर और 4250mAh की बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। शाओमी के इस फोन का प्री-ऑर्डर 25 जून से शुरू हुआ है। इस दौरान आपको 3000 रुपये की छूट मिल सकती है। 

ऐसे मिलेगी 3000 रुपये की छूट
Xiaomi Mi 11 Lite स्मार्टफोन दो वेरिएंट- 6GB + 128GB और 8GB + 128GB में आता है। इनकी कीमत 21,999 रुपये और 23,999 रुपये है। प्री-ऑर्डर ऑफर के तहत कंपनी 1500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी HDFC Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों को 1500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है। इस तरह फोन को आप को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे।
 
Mi 11 Lite के स्पेसिफिकेशंस
मी 11 लाइट स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर और 8 जीबी तक की रैम के साथ आता है। स्मार्टफोन में 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 लगा है। 

 

#Xiaomi

Source : Agency

पाठको की राय