Tuesday, October 20th, 2026

Xiaomi ने किया बड़ा खुलासा, 23 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने वाला है Mi 11 सीरीज के 5 शानदार स्मार्टफोन

 नई दिल्ली 

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Xiaomi अपनी Mi 11 सीरीज के तहत इसी महीने कई फोन को लॉन्च करने का प्लान कर रही है। Xiaomi Global के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि कंपनी 23 अप्रैल को भारत में Mi 11 सीरीज के पांच फोन लॉन्च करने वाली है। बता दें कि अभी तक कंपनी ने सिर्फ Mi 11 Ultra के लॉन्च की जानकारी दी थी। लेकिन अब ऐसा लगता है की कंपनी Mi 11 सीरीज के सभी फोन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। 
 
Mi 11 सीरीज़ के टीज़र वीडियो के साथ पोस्ट किए गए जैन के ट्वीट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC प्रोसेसर के कुछ फ़ीचर्स के बारे में बताया गया है, और कहा गया है कि SoC प्रोसेसर के साथ "1 नहीं, बल्कि कई Mi फोन" भारत में लॉन्च होंगे। इससे पहले जैन ने ट्वीट कर बताया था कि 23 अप्रैल को भारत में सुपरफोन एमआई 11 अल्ट्रा लॉन्च होगा।
 
Mi 11 सीरीज में पांच फोन में Mi 11, Mi 11 Pro, Mi 11 Ultra, Mi 11i, Mi 11i Lite के शामिल होने की उम्मीद है। ये फोन Mi 11i स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ लॉन्च किए जाएंगे। इस सीरीज का सबसे सस्ते फोन Mi 11 Lite हो सकता है। इसके साथ ही बता दें कि एमआई 11 सीरीज के ये सारे स्मार्टफोन्स 5जी सेगमेंट के हैं। 

 

#Xiaomi

Source : Agency

पाठको की राय