Tuesday, October 20th, 2026

Xiaomi ने Mijia ब्रैंड के तहत अपना नया एयर कंडीशनर किया लॉन्च

 

Xiaomi ने Mijia ब्रैंड के तहत अपना नया एयर कंडीशनर (AC) लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस AC को चीन में पेश किया है, जहां इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है. मिजिया फ्रेश एयर AC  की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 45,500 रुपये) है. लेकिन प्री-ऑर्डर करने पर इस एसी को 2,499 चीनी युआन (करीब 28,500 रुपये) में खरीदा जा सकता है. जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले कंपनी ने इसका प्रीमियम एडिशन लॉन्च किया था, लेकिन एसी की ये नई सीरीज़ एक एंट्री-लेवल डिवाइस के रूप में पेश की गई है.

इस एसी को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार या यूं कहें कि भारतीय बाज़ार में कब पेश किया जाएगा, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है. इस एसी की सबसे खास बात ये है कि ये एसी ठंडी हवा के साथ-साथ फ्रेयर एयर भी प्रदान करता है. इस डिवाइस में फ्रेश एयर ब्लॉअर दिया गया है, जिसमें ग्राहक को एक की कीमत में टू-इन-वन डिवाइस मिलते हैं.

 

गिज़मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक नए Mijia Fresh Air AC में फ्रेश एयर वॉल्यूम 60m3/h से घटकर 40m3/h हो गई है. इसके अलावा, इस एसी में 3500W कूलिंग क्षमता मौजूद है, जबकि इसकी हीटिंग क्षमता 4900W की है.

इस प्रॉडक्ट में एक फ्रीक्वैंसी कनवर्ज़न मोटर दी गई है, ये इंडोर यूनिट 23dB ही शोर कर सकता है. प्रीमियम मॉडल की तुलना में नए मॉडल में UV-C डीप अल्ट्रावॉयलेट लाइट स्टेरिलाइजेशन फंक्शन और 3D स्टीरियो एयर सप्लाई फंक्शन नहीं दिए गए हैं.

नए एसी में चार-लेयर वाली HEPA फिलर दी गई है, जो कि फ्रेश एयर के लिए माइक्रो-पॉजिटिव प्रेशर ऑफर करती है. इसके अलावा एसी में हेल्दी ब्रीदिंग स्क्रीन दी गई है. ये तापमान और उमस को एक साथ कंट्रोल करती है. पूरे घर के लिए इस एसी में इंटेलिजेंट इंटर-कनेक्शन सपॉर्ट भी मौजूद है. अब देखना ये होगा कि भारत में इस एसी को लेकर क्या जानकारी सामने आती है.

 

Source : Agency

पाठको की राय