Tuesday, October 20th, 2026

चेहरे पे है झुर्रियां, घर पर पाए छुटकारा

महिलाएं अपने चेहरे की त्वचा की टाइटनिंग पर बहुत ज्यादा ध्यान देती है. फाइन लाइंस, ढीली त्वचा और झुर्रियां यह सभी उम्र बढ़ने के लक्षण होते हैं. त्वचा की उम्र भड़ना एक नेचुरल प्रोसेस होता है. समय से पहले बुढ़ापा आपकी उम्र को अधिक भी दिखा सकता है और यह कभी भी अच्छी हेल्थ के संकेत नहीं होते हैं. अगर आपकी उम्र भी 30 की है और आपके चेहरे पर झुर्रियां दिखाई देने लग गई हैं तो आप कुछ टिप्स अपनाकर इन पर काबू पा सकती हैं.

फेस की झुर्रियों से इस तरह पाएं छुटकारा-

त्वचा ढीली होने के कारण -

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा का कॉलेजन समर्थन कम होता जाता है. इससे त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं. साथ ही डीप लेवल पर चेहरे के टिशूज  और मसल टोन खो देते हैं और ढीले हो जाते हैं. पाउडर या लिक्विड रूप में कॉलेजन सप्लीमेंट उपलब्ध होते है जिससे पर्याप्त कॉलेजन लेवल को बनाए रखने और झुर्रियों की उपस्थिति में देरी करने में मदद करने के लिए दैनिक आहार में  लिया जा सकता है. पर्याप्त पानी का सेवन भी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं.

झुर्रियां सुधारने के उपाय -

झुर्रियां वशिष्ठ मसल्स की क्रिया के कारण होती हैं. इन्हें विशिष्ट क्षेत्रों में बोटुलिनम टॉक्सिन के इंजेक्शन द्वारा समाप्त किया जा सकता है. यह 6 से 8 महीने तक प्रभावी होते हैं और फिर इसे दोहराने की आवश्यकता होती है.

एंटी एजिंग के लेटेस्ट एडवांस ट्रीटमेंट-

एंटी -एजिंग के लेटेस्ट एडवांस ट्रीटमेंट में नैनो फैट इंजेक्शन और पीआरपी शामिल है. इन दोनों ट्रीटमेंट की मदद से फैट की मात्रा को कम किया जाता है. कॉस्मेटिक सर्जन द्वारा किस व्यक्ति के लिए कौन सा ट्रीटमेंट सही है, इसकी जांच करके अच्छी रिजल्ट के लिए एक अनुकूलित ट्रीटमेंट प्लानिंग बनाई जा सकती है .

 

Source : Agency

पाठको की राय