Tuesday, October 20th, 2026

पहलवान अंशु और सोनम को टोक्यो ओलंपिक का टिकट

अलमाटी

पहलवान अंशु मलिक और सोनम मलिक ने यहां चल रहे एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स में शनिवार फाइनल में पहुंचने के साथ ही टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया।

अंशु जहां महिलाओं की 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंची हैं वहीं सोनम ने 62 किग्रा वर्ग के फाइनल में स्थान पक्का किया है।

हर भार वर्ग में दो फाइनलिस्टों को कोटा हासिल होगा। फाइनल में 19 साल कीअंशु का सामना मंगोलिया की खोंगोरजुल बोल्दसाइखान से होगा।

इसी तरह 62 किग्रा के फाइनल में सोनम का सामना चीन की जिया लोंग से होगा।

इससे पहपले, भाहरत की विनेश फोगाट ने 2019 विश्व चैम्पियनशिप के माध्यम से 53 किग्रा वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल किया है।

टोक्यो ओलंपिक का आयोजन जुलाई-अगस्त में होना है। इसका आयोजन मूल रूप से बीते साल ही होना था लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

 

#पहलवान अंशु और सोनम

Source : Agency

पाठको की राय