Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान बेटियाँ, आज भाजपा मोदी राज में न्याय की भीख मांग रही है : तिवारी

रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि आज दुर्भाग्य है देश का,  भारत का नाम रोशन करने वाली पहलवान बेटियाँ, पिछले 15 दिनों से भाजपा मोदी राज में न्याय की भीख मांग रही है। नफरत फैलाना जिनका काम है, उन्हीं के खिलाफ  पहलवान बेटियों ने मोर्चा खोल रखा है। भाजपा सरकार की लूट, झूठ, अहंकार और नफरत ने जिस तरह का माहौल देश मे बना दिया है, उससे मुक्ति पाए बिना ना तो इंसाफ मिल सकता और ना ही देश की प्रगति हो सकती है।

तिवारी ने कहा कि,आज भाजपा मोदी राज में, ना जवान सुरक्षित है.? ना किसान सुरक्षित है.?, ना पहलवान सुरक्षित है.?, ना संविधान सुरक्षित है.?, ना हिंदुस्तान सुरक्षित है, और ये बीते अमानवीय घटना पर देश को गुमराह करना चाहते हैं। अगर भाजपा मोदी जी मे साहस है तो बृजभूषण सिंह सांसद (भाजपा) पर कार्यवाही करे।

 

Source : Agency

पाठको की राय