Wednesday, October 21st, 2026

शुक्ला भवन बूढ़ापारा में गांधी जी को दी गई पुष्पाजंलि

रायपुर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पुष्पाजंलि समारोह का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी के चलते सादगी से प्रतिमा और छायाचित्रों पर माल्यार्पण करके गांधीजी के छत्तीसगढ़ प्रवास और दिए गए संदेशों को याद किया गया।

छत्तीसगढ़ केंद्रीय संघर्ष परिषद ने बूढ़ापारा स्थित शुक्ला भवन में ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर गांधीजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर आदराजंलि दी। शुक्ला भवन से गांधीजी की यादें जुड़ीं हैं। जब गांधीजी छत्तीसगढ़ आए थे, तब स्व.रविशंकर शुक्ला ने उनका स्वागत किया था। पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा करके गांधीजी ने देशभक्ति की भावना जगाने के साथ छुआछूत मिटाने के लिए जन-जन को जागरूक किया था। कार्यक्रम में परिषद के महामंत्री रामअवतार देवांगन, राजू सोनी,नितिन कुमार झा ने कहा कि उन्होंने अपने बुजुर्गों से सुना है कि गांधीजी ने रायपुर प्रवास के दौरान राजकुमार कालेज, आमापारा, तात्यापारा, गांधी चौक, सप्रे शाला, बाल वाचनालय जैसी जगहों पर सभा करके देशभक्ति की अलख जगाई थी। आज भी उन जगहों पर गांधीजी की यादों को संजोकर रखा गया है। कार्यक्रम में अनेक सदस्य शामिल हुए और माल्यार्पण किया।

 

#Budhapara

Source : Agency

पाठको की राय