Tuesday, October 20th, 2026

गर्भावस्था के लिए सबसे खराब फल: इनको खाने से बचें

एक औरत का शरीर प्रेगनेंसी के दौरान बहुत ही सेंसिटिव हो जाता है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट खानपान पर अधिक ध्यान देने की सलाह देते हैं. क्योंकि प्रेगनेंसी के समय में खाने वाला भोजन ही गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य और उसकी हेल्दी डिलीवरी को इंश्योर करता है. 

ऐसे में अनहेल्दी फूड्स के साथ कुछ पोषक तत्वों से भरे फल भी हैं जिसे एक गर्भवती महिला को खाने से बचना चाहिए. वरना इससे प्रेगनेंसी में कॉम्प्लिकेशन का जोखिम बढ़ जाता है. कई बार सिचुएशन इतनी बिगड़ जाती है कि मिसकैरेज भी हो सकता है. ऐसे में यदि आप प्रेगनेंट हैं तो इन तीन फलों को खाने से जरूर बचें. 

पपीता

पपीता की तासीर गर्म होती है इसलिए गर्भवती महिलाओं पपीता खाने की सलाह नहीं दी जाती है. हालांकि कच्चे या अर्ध पके हुए पपीता में लेटेक्स होता है जो समय से पहले संकुचन को प्रेरित कर सकता है जो गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए खतरनाक होता है. लेकिन पूरी तरह से पका पपीता खाया जा सकता है. लेकिन ज्यादा मात्रा में इसे भी खाने से बचना चाहिए. 

अनानास

एक प्रेग्नेंट महिला को अनानास नहीं खाना चाहिए. इनमें कुछ एंजाइम होते हैं जो सर्वाइकल की बनावट को बदल देते हैं जो समय से पहले कॉन्ट्रेक्शन को प्रमोट कर सकते हैं. जिसके कारण मिसकैरेज होने का खतरा भी होता है. इसके अलावा यह फल प्रेगनेंसी के दौरान डायरिया की भी वजह बन सकता है, जो कि बहुत ही असहज करने वाला होता है.

अंगूर 

प्रेगनेंसी में अंतिम तिमाही के दौरान अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि अंगूर शरीर में गर्मी पैदा करने के लिए जाने जाते हैं जो मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा नहीं है. ऐसे में जरूरी है कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी जटिलता से बचने के लिए अंगूर का बिल्कुल सेवन ना करें या फिर बहुत ही कम मात्रा में खाएं.

 

Source : Agency

पाठको की राय