Friday, October 23rd, 2026

भगवान धन्वंतरि जयंती पर सभी मेडिकल कॉलेज में होगी पूजा

भोपाल
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि भगवान धन्वंतरि की जयंती पर मध्यप्रदेश के सभी मेडिकल और आयुर्वेद कॉलेज में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की जाएगी। यह कार्यक्रम धनतेरस पर किया जाएगा। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाएगा।

दीपावली के दो दिन पहले तेरस को देश भर में धन्वंतरि जयंती मनाई जाती है। अभी तक धनवंतरी जयंती आयुर्वेद कॉलेजों, अस्पतालों और औषधालयों में मनाई जाती रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की इस पहल के बाद अब धनवंतरि जयंती पर पूजन की परंपरा मेडिकल कॉलेजों में शुरू किए जाने की निर्णय की सराहना की जा रही है।

 

 

#Lord Dhanwantri Jayanti

Source : Agency

पाठको की राय