Wednesday, October 21st, 2026

बोत्सवाना में मिला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा

 गाबोरेने 
 एंगलो अमेरिकन डी बीयर्स और सरकार के जॉइंट वेंचर के मुताबिक, बोत्सवाना में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है। दो सप्ताह पहले खनन में मिले 1098 कैरेट के इस हीरे को बुधवार को राष्ट्रपति मोकग्वीत्सी को दिखाया गया। 73 मिमी लंबा, 52 मिमी चौड़ा और 27 मिमी मोटा यह बेशकीमती हीरा 'लेसेदी ला रोना' से कुछ ही हल्का है जो 2015 में बोत्सवाना में ही मिला था। दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 1905 में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था, जोकि 3,106 कैरेट कूलिनन स्टोन है। 

देबस्वाना की एक्टिंग मैनेजिंग डायरेक्टर लेनेट्टे आर्म्सस्ट्रॉन्ग ने कहा, ''50 साल के संचालन में देबस्वाना को मिला यह सबसे बड़ा हीरा है।'' उन्होंने कहा, ''हमारे शुरुआती विश्लेषण से यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा हो सकता है। हम अभी यह फैसला नहीं ले पाए हैं कि इसे डी बीयर्स के माध्यम से बेचा जाए या सरकार कंपनी ओकावांगो डायमंड कंपनी के जरिए।'' 

 

#बोत्सवाना

Source : Agency

पाठको की राय