Monday, October 19th, 2026

यूएस ओपन में वर्ल्ड नंबर-1 इगा स्वियातेक की बादशाहत,जबेउर का सपना टुटा

न्यूयॉर्क
पोलैंड की 21 साल की खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने यूएस ओपन 2022 का खिताब जीत लिया है. फाइनल में वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी स्वियातेक ने विंबलडन की उप विजेता ओन्स जाबूर को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 से हराया. स्वियातेक का यह तीसरा करियर ग्रैंड स्लैम खिताब है. स्वियातेक ने अमेरिकी ओपन से पहले दो बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है. 5वीं वरीयता प्राप्त 28 वर्षीय जाबूर 1968 से शुरू हुए पेशेवर युग में अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी खिलाड़ी थीं. विंबलडन के बाद वह अमेरिकी ओपन का भी खिताब जीतने से चूक गईं.

इगा स्वियातेक ने 2022 में जीता दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब
इगा ने इस साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में अमेरिका की कोको गॉफ को मात दी थी. इससे पहले इगा ने अक्टूबर 2020 में भी फ्रेंच ओपन जीता था. इगा पोलैंड के लिए ग्रैंड स्लैम जीतने वालीं पहली महिला खिलाड़ी हैं. उनके पिता टॉमस ओलंपिक रोवर रह चुके हैं

 

 

#यूएस ओपन

Source : Agency

पाठको की राय