Tuesday, October 20th, 2026

विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप: क्वार्टर फाइनल में हारी भारतीय टीमें

नई दिल्ली
 भारत के लड़कों और लड़कियों की टीम को ह्यूस्टन में चल रही विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय लड़कों की छठी वरीयता प्राप्त टीम चौथी वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया से 1-2 से जबकि लड़कियों की टीम तीसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया से समान अंतर से हार गईं।

लड़कों के वर्ग में युवराज वाधवानी ने सेओजिन ओह को 3-2 से हराकर भारत को जीत के साथ शुरुआत दिलाई लेकिन पिछले सप्ताह व्यक्तिगत कांस्य पदक जीतने वाले शौर्य बावा को चार करीबी गेम में रजत पदक विजेता जू यंग ना से हार का सामना करना पड़ा।

निर्णायक मुकाबले में कुन किम ने अरिहंत केएस को पराजित करके दक्षिण कोरिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

लड़कियों के वर्ग में शमीना रियाज के व्हिटनी विल्सन से हारने के बाद अनाहत सिंह ने थानुसा उथ्रियन के खिलाफ़ कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज की लेकिन निर्णायक मुकाबले में निरुपमा दुबे को डोयस ये सैन ली से पांच गेम तक चले मैच में हार का सामना करना पड़ा।

 

 

#World Junior Squash Team Championship

Source : Agency

पाठको की राय