Thursday, October 22nd, 2026

कैथल में सिग्नस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया, दिल के संबंधित टेस्ट करवाने पर मिलेगी 50% छूट

कैथल
कैथल जिले के सिग्नस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार यानि आज विश्व ह्रदय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.जितेंद्र चौधरी ने स्टाफ सदस्यों के साथ केक काटकर की।

जानकारी देते हुए डॉ.जितेंद्र चौधरी ने बताया कि आजकल दिल से संबंधित बीमारियों के केस बढ़ गए हैं। हम अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के कारण कई प्रकार के रोगों को आंमत्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल की बीमारी सबसे गंभीर बीमारियों में आती है। हमें दिल की बीमारियों से सचेत रहने की आवश्यकता है।

अस्पताल के ऑपरेशन मैनेजर मोहित शर्मा ने बताया कि विश्व हृदय दिवस पर उन्होंने हार्ट के मरीजों को ओपीडी निशुल्क की हुई है, इसके साथ ही दिल से संबंधित सभी तरह के टेस्टों में 50% की विशेष छूट भी दी है। यह विशेष ऑफर आगामी 15 दिनों तक चलता रहेगा, जिले का कोई भी नागरिक इस सेवा का लाभ उठा सकता है।

 

#World Heart Day was celebrated at Cygnus Superspeciality Hospital

Source : Agency

पाठको की राय