विश्व श्रवण दिवस: आपके कान को हेल्दी रखने के तरीके
विश्व स्वास्थ्य संगठन की सिफारिश पर हर साल 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day) के रूप में मनाया जाता है। सबसे पहले इस 2016 में मनाया गया था। दुनिया भर में, 360 मिलियन लोग बहरेपन या कम सुनने की समस्या से पीड़ित है। कान हमारे शरीर का सबसे कोमल अंग है, इसलिए बहरेपन और सुनने की क्षमता कम होने को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है।
क्या होती है ईयर वैक्स
कान की बनावट इस तरह से होती है कि इसके अंदर बैक्टीरिया और गंदगी चली जाती है, इससे बचाने के लिए ही ईयर वैक्स बनती है। ये हमारे कान को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन अक्सर लोग इस ईयर वैक्स को ईयरबर्ड से निकालते रहते हैं। जिससे उन्हें आगे जाकर सुनने की समस्या भी हो सकती है।
भूलकर भी ना करें इन चीजों का यूज
कानों को साफ, धूल, पानी और गंदगी से दूर रखें। माचिस की तीली, पेंसिल के हेयरपिन जैसी नुकीली चीजों से कानों को न खुजलाएं, क्योंकि इनसे कान की नली में चोट लग सकती है। इतना ही नहीं बिना डॉक्टर की सलाह के कान को साफ करने के लिए तेल या कोई अन्य तरल पदार्थ कान के अंदर न डालें।
कैसे साफ करें कान का मैल
अगर आपके कान में बहुत ज्यादा मैल बनता है तो आप कुछ घरेलू उपाय से इसे आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच बेकिंग सोडा में 60 मि.ली पानी डालें और इस मिश्रण को ड्रॉपर की मदद से इसकी 5 से 10 बूंद कान में डालें। इसके बाद इसे एक घंटे तक के लिए छोड़ दें। अब अपने सिर को नीचे एक तरफ झुका कर रखें और साफ कॉटन कपड़े से मैल और पानी दोनों को साफ कर लें।
लहसुन की कलियों का तेल
लहसुन की तीन से चार कलियों को तीन चम्मच सरसों के तेल में गर्म कर लें। जब लहसुन हल्का-सा भूरा हो जाए, तो गैस बंद कर इसे छान लें। अब गुनगुना होने पर कुछ बूंदें कान में डालें और रातभर रहने दें। अगले दिन आप देखेंगे की मैल फूल गया है, फिर इसे साफ कपड़े से हल्के हाथों से इसे पोंछ लें।
डॉक्टर की मदद लें
अगर आपको बहुत ज्यादा कान का मैल बनने की शिकायत है, तो आप किसी ENT स्पेशलिस्ट को दिखाएं। वह माइक्रोसक्शन के जरिए कान की सफाई कर देते हैं। इस प्रक्रिया में डॉक्टर कान के अंदर देखने के लिए माइक्रोस्कोप का इस्तेमाल करता है और एक छोटे से औजार के जरिए उसे बाहर निकाल देते हैं।
सुनने की क्षमता बढ़ाने के उपाय
कानों की सुनने की शक्ति बढ़ाने के लिए आप योग करें और आंख और कान पर हाथ रखकर 5 मिनट तक ऊँ का जाप करें। ऐसा करने से इससे निकलने वाली तरंगे आपको दिमाग और कान को खोलने का काम करती है। इसके अलावा खाने में आप सोंठ, गुड़ और घी का सेवन करें। इससे भी श्रवण समस्या को कम किया जा सकता है।
इन चीजों से बनाएं दूरी
अगर आप अपने कानों को लंबे समय तक हेल्दी रखना चाहते हैं, तो देर तक कानों में ईयरफोन लगाना बंद कर दें। इसकी अच्छी से सफाई रखें। किसी ओर के ईयरबर्ड का उपयोग ना करें। कानों का सीधा हवा से संपर्क करने से बचें। लाउड स्पीकर का कम से कम यूज करें।

पाठको की राय