Monday, October 19th, 2026

विश्व चैंपियनशिप की रजत विजेता मंजू की आसान जीत

नई दिल्ली
विश्व चैंपियनशिप (2019) की रजत विजेता मंजू रानी ने राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी में 48 किलो वर्ग में जीत के साथ शुरुआत की।

रेलवे बोर्ड की मंजू ने ओडिशा की भाबानी को 5-0 से हराया। हरियाणा की नीतू ने राजस्थान की स्वाति को इसी अंतर से हराया। वहीं 50 भारवर्ग के दूसरे दौर में पंजाब की कोमल ने मप्र की दीपा को 3-2 से हराया जबकि आंध्र की रम्या ने यूपी की रिंकी को 4-1 से मात दी।

45 से 48 भारवर्ग  में पंजाब की मीनाक्षी ने बिहार की सुषमा को 5-0 से हराया। उत्तराखंड की शोभा ने गोवा की तनिष्का को 5-0 से और िहमाचल की ज्योतिका ने छत्तीसगढ़ की रूबी को 5-1 से हराया।

 

#World Championship

Source : Agency

पाठको की राय