Friday, October 23rd, 2026

विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: आरती ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 10,000 मीटर रेस वॉक में जीता कांस्य

लीमा
आरती ने शुक्रवार रात को यहां विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ कांस्य पदक जीतकर भारत का पदक खाता खोला। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 17 वर्षीय आरती ने 44 मिनट 39.39 सेकंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

चीनी रेस वॉकर झूओमा बाइमा (43:26.60) और माइलिंग चेन (44:30.67) ने क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता।

इससे पहले गुरुवार की रात, पूजा सिंह ने ऊंची कूद में राष्ट्रीय अंडर 20 महिला राष्ट्रीय रिकॉर्ड को फिर से लिखा और क्वालीफिकेशन राउंड में नौवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

हरियाणा के फतेहबाद जिले की रहने वाली 17 वर्षीय पूजा ने 1.83 मीटर की ऊंचाई पार करके क्वालीफिकेशन राउंड ग्रुप बी में दूसरा और कुल मिलाकर नौवां स्थान प्राप्त किया और शनिवार को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

राजमिस्त्री की बेटी पूजा ने पिछले साल कोरिया में बनाए गए 1.82 मीटर के अपने ही राष्ट्रीय अंडर 20 रिकॉर्ड को तोड़ दिया और एशियाई अंडर 20 चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

 

 

 

#World Athletics Under-20

Source : Agency

पाठको की राय