Tuesday, October 20th, 2026

वर्ल्ड एथलेटिक्स ने टाटा कम्युनिकेशंस के साथ पांच साल का प्रसारण सेवा समझौता किया

नई दिल्ली

 वर्ल्ड एथलेटिक्स ने बुधवार को टाटा कम्युनिकेशंस के साथ पांच साल का वैश्विक प्रसारण सेवा समझौता किया जिससे भारतीय दूरसंचार कंपनी अगले साल से तोक्यो विश्व चैंपियनशिप सहित एथलेटिक्स की अन्य प्रमुख प्रतियोगिताओं की कवरेज में भागीदार बन जाएगी।

वर्ल्ड एथलेटिक्स ने एक बयान में कहा कि टाटा कम्युनिकेशंस ‘नवाचार और दर्शकों की भागीदारी को नई ऊंचाइयों’ तक ले जाने के उद्देश्य से एथलेटिक्स की वैश्विक संचालन के लिए एक ‘प्रमुख रणनीतिक आपूर्तिकर्ता’ होगा।

वर्ष 2025 में मार्च में नानजिंग में विश्व एथलेटिक्स इंडोर चैंपियनशिप, मई में ग्वांग्झू में विश्व एथलेटिक्स रिले और सितंबर में सेन डिएगो में विश्व एथलेटिक्स रोड रनिंग चैंपियनशिप जैसे टूर्नामेंट शामिल हैं। द्विवार्षिक विश्व चैंपियनशिप अगले साल 13 से 21 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘वर्ल्ड एथलेटिक्स सीरीज के टूर्नामेंटों के मेजबान प्रसारक के रूप में टाटा कम्युनिकेशंस कवरेज तैयार करने और महाद्वीपों में अनुकूलित, विश्व स्तरीय लाइव सामग्री वितरित करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’

टाटा कम्युनिकेशंस के पास एक ‘कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क’ है जिसमें लाइव और ऑन-डिमांड कवरेज के लिए एक वीडियो मंच है।

 

#tata

Source : Agency

पाठको की राय