Sunday, October 25th, 2026

जल प्रदाय योजनाओं के प्रचालन और प्रबंधन पर कार्यशाला

भोपाल

मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के अमरकंटक भवन जोन-1 एमपी नगर स्थित मुख्यालय में 11 अगस्त बुधवार को प्रातः 10 बजे से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से आयोजित होने वाली यह कार्यशाला जल प्रदाय योजनाओं के प्रचालन और प्रबंधन पर आधारित रहेगी। कार्यशाला का शुभारंभ मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक निकुंज श्रीवास्तव करेंगे। कार्यशाला को एशिययन डेवलपमेंट बैंक के विषय विशेषज्ञ भी संबोधित करेंगे।

 

#जल प्रदाय योजनाओं

Source : Agency

पाठको की राय