बार राड मिल में राजभाषा पर कार्यशाला
भिलाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल विभाग के सभागार में को राजभाषा विभाग के सहयोग से राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (बार एंड रॉड मिल), मुकेश गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आशीष ठाकुर, महाप्रबंधक (विद्युत), एस.एन.त्रिपाठी, महाप्रबंधक (मिल प्रचालन), शिखर तिवारी, उप महाप्रबंधक (विद्युत) तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। आरम्भ में माननीय अतिथियों का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। विभागीय हिंदी समन्वय अधिकारी बी. के. सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (बार एंड रॉड मिल) ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि विभाग द्वारा हिंदी में शत-प्रतिशत कार्यव्यवहार हेतु प्रयास किया जा रहा है।
इस कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (बार एंड रॉड मिल) मुकेश गुप्ता ने कहा कि, बार एंड रॉड मिल एक नया विभाग है, मुझे यह प्रसन्नता है कि विभाग में पहली बार राजभाषा कार्यशाला आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है। हिंदी एक आम बोलचाल की भाषा है, इसमें जो बोलते हैं वही लिखते-पढ़ते हैं। पूरे देश को तीन भागों में चिह्नित किया गया है। हम क क्षेत्र में आते हैं अत: हमें शत-प्रतिशत हिन्दी में पत्र व्यवहार करना चाहिए।
कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान पर आधारित हिंदी भाषा में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 08 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया और पुरस्कार वितरित किए गए।
प्रथम पुरस्कार विजेता सुश्री श्रुति मेनन, प्रबंधक (बार एंड रॉड मिल), द्वितीय पुरस्कार विजेता सुश्री अनामिका, ओ.सी.टी. बार एंड रॉड मिल (फर्नेस) तथा तृतीय स्थान पर गोपेश कुमार पटेल, सहायक प्रबंधक (बार एंड रॉड मिल, योजना) थे।
प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता रहे-सुश्री सीमा कुमारी, ओसीटी, कुलेश्वर, ओसीटी रोल शॉप, सुश्री शिवानी शर्मा, जी.ए.टी. (विद्युत), सुश्री जूली खलखो, ओसीटी एवं वेमुकूरि इम्मानुअल, ओसीटी विद्युत।

पाठको की राय