Sunday, October 25th, 2026

आईआरएडी एप के क्रियान्वयन संबंधी कार्यशाला 10 जून को- एडीजी सागर

 भोपाल

सागर जोन के पुलिस अधिकारियों की आईआरएडी एप के उपयोग की मॉनिटरिंग एवं समीक्षा 10 जून को वर्चुअल की जायेगी। वर्चुअल सेशन दोपहर 12 से 1.30 बजे तक होगा।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण-शोध संस्थान डी.सी. सागर ने बताया कि इस एप (IRAD APP) के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों का निराकरण मौके पर ही किया जायेगा। एण्ड्रायड फोन के लोकेशन से संबंधित केलिब्रेशन का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि सागर जोन की पुलिस ने इस एप में अल्प समय में ही सड़क दुर्घटनाओं की सर्वाधिक प्रविष्टि दर्ज की है।

 

#आईआरएडी एप

Source : Agency

पाठको की राय