Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना संबंधी कार्यशाला आज

हरदा
‘‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’’ से संबंधित जानकारी देने के लिये जिले के उद्योगपतियों एवं प्रतिष्ठानों की कार्यशाला 5 जून को आयोजित की गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हरदा के महाप्रबन्धक श्री के.आर. उइके ने बताया कि यह कार्यशाला शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरदा के एल.यू.आर.सी. कक्ष में दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी। उन्होने जिले के उद्योगपतियों एवं प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया है कि वे कार्यशाला में उपस्थित होकर योजना के लाभों से परिचित हों तथा योजना के माध्यम से अपने उद्योग एवं प्रतिष्ठानों को उन्नत करने के अवसर का लाभ उठावें।

 

#Workshop

Source : Agency

पाठको की राय