Friday, October 23rd, 2026

रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई के लिए औद्योगिक सम्भावनाएँ तलाशने के लिए आज इंदौर में वर्कशॉप

भोपाल

मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सेक्टर के लिए रक्षा क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों, विनिवेश तथा रोजगार के नए अवसरों को सृजित करने के उद्देश्य से शुक्रवार एक अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में महत्वपूर्ण कार्यशाला होगी।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के सचिव पी. नरहरि ने बताया कि दोपहर साढ़े 3 बजे से आयोजित इस वर्कशॉप का उद्घाटन एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. जी. सतीश रेड्डी सचिव, डीडीआर एंड डी और अध्यक्ष डीआरडीओ होंगे।

 

#रक्षा क्षेत्र में एमएसएमई

Source : Agency

पाठको की राय