Thursday, October 22nd, 2026

इस्पात प्लांट में हॉट मैटल गिरने से मजदूर की मौत, जांच शुरू. दस लाख रुपए दिया मुआवजा

दुर्ग.

दुर्ग में रसमडा स्थित जेडी इस्पात प्लांट में हॉट मैटल के गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी में कार्य करने वाले मजदूरों ने मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपयों की मुआवजा की मांग को लेकर दूसरे दिन भी अड़े रहे। इधर अंजोरा पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मूल रूप से झारखंड का रहने वाला जितेंद्र भुइंया कुछ महीना पूर्व ही जेडी इस्पात पावर प्लांट में बतौर मजदूरी के लिए आया था।

जहां काम के दौरान कल देर रात जब वह इंडेक्सन फर्नेस की सफाई कर रहा था। तभी गर्म मैटल उछलकर उसके ऊपर आ गिरा जिसके कारण वह पूरी तरह झुलस गया। इस घटना के बाद अंजोरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच को शुरू कर दिया है। इधर कंपनी मालिक ने मृतक के परिजनों को दस लाख रुपयों का मुआवजा के रूप ने तीन अलग अलग चेक दिया है। घटना को लेकर फैक्ट्री में कार्य करने वाले मजदूरों ने फैक्ट्री में सेफ्टी और मेटेनेंस को लेकर आरोप लगाया है कि कंपनी के मालिक के मजदूरों को बिना सेफ्टी नॉर्म्स के मजदूरों से कार्य करवाया जा रहा है। दुर्ग शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि मजदूर की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। 

 

#hot metal fall

Source : Agency

पाठको की राय