Sunday, October 25th, 2026

नियमों को ताक में रखकर बगैर टेंडर प्रक्रिया के करोड़ों का हो रहा है काम: गागड़ा

बीजापुर
भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने महादेव तालाब गहरीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य बगैर टेंडर के शुरू किए जाने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यालय •े अटल सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में महेश गागड़ा ने कहा कि नगर के महादेव तालाब में गहरीकरण कार्य विधायक और कलेक्टर नियमों को ताक में रखकर कार्य कर रहे हैं। जिसकी जानकारी नगर पालिका को भी नही है, जबकि कार्य नगर पालिका क्षेत्र का है।

महेश गागड़ा ने कहा कि सिर्फ सौन्दर्यीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया हुआ था, परन्तु बिना प्रक्रिया के करोड़ों के काम को बिना नियम के अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जहां गहरीकरण का कार्य चल रहा है, वहां निजी भूमि क्षेत्र भी लगा हुआ है। पूर्व मंत्री ने बताया कि इससे पूर्व भूस्वामी ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट ने रोक लगा दिया गया था, परंतु अब विधायक और कलेक्टर कोर्ट की अवमानना कर फर्जी तरीके से कार्य करवा रहे हैं। उन्होने कहा कि जिस तरीके से भूस्वामी मंगल सिंह पवार 63 वर्ष बुजुर्ग तक को नही बक्शा गया उन्हें परेशान किया जा रहा है, जिसे लेकर उन्होंने आॅनलाइन शिकायत मानव अधिकार आयोग में किया है।

 

#Gagda

Source : Agency

पाठको की राय