Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

एकीकृत स्वास्थ्य परिसर’ की अवधारणा पर करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

एकीकृत स्वास्थ्य परिसर’ की अवधारणा पर करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वास्थ्य सेवाओं में समग्र सुधार का रोडमैप: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिया ‘एकीकृत परिसर’ पर काम का संदेश

डिप्टी सीएम शुक्ल का निर्देश: ‘एकीकृत स्वास्थ्य परिसर’ से होगी सेवा में गुणवत्ता और सुविधा

अब एक जगह मिलेगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं, उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की ‘एकीकृत परिसर’ की वकालत

जीएमसी भोपाल की सामान्य सभा की 19वीं बैठक सम्पन्न

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को एक साथ जोड़कर ‘एकीकृत स्वास्थ्य परिसर’ की अवधारणा पर कार्य किया जा रहा है, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, फैकल्टी को अनुसंधान एवं नवाचार के अवसर, और मरीजों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ एक ही स्थान पर मिल सकें। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समय-सीमा में पूरे हों और उनकी गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पुराने छात्रावास भवनों के जीर्णोद्धार, मल्टी लेवल पार्किंग, जीएमसी परिसर की एप्रोच रोड के सुधार, मेडिकल कॉलेज भवन के रिडेवलपमेंट प्लान एवं चिकित्सकों, स्टाफ तथा फैकल्टी के लिए आवास और अन्य सहायक सुविधाओं के विकास योजना के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने सामान्य सभा की 18 वी बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की अध्यक्षता में सोमवार को गाँधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की सामान्य सभा की 19वीं बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी समिति द्वारा लिए गए निर्णयों, आय-व्यय, बजट तथा संस्थान के शैक्षणिक और भौतिक विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया। बैठक में गाँधी मेडिकल कॉलेज के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विस्तार से विचार हुआ । इनमें नव प्रस्तावित मिल्क बैंक की स्थापना, बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का निर्माण, प्रोफेसर्स की पदोन्नति प्रक्रिया का समयबद्ध निराकरण, संस्थान में चल रहे शोध कार्यों को सहयोग और संसाधन उपलब्ध कराने की नीति, विद्यार्थियों के लिए आधुनिक छात्रावास सुविधाओं का विस्तार जैसे बिंदु शामिल रहे। छात्र-छात्राओं के लिए 200 सीटों वाला छात्रा पीजी हॉस्टल तथा 400 सीटों वाला छात्र पीजी हॉस्टल की प्रगति की समीक्षा की और शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल को बताया गया कि हृदय रोग विभाग की सेवाएँ वर्तमान में हमीदिया अस्पताल के ब्लॉक-1 की तीसरी एवं ग्यारहवीं मंजिल पर संचालित हैं। पुराने भवन में ट्रॉमा ब्लॉक के समीप स्थित कैथ लैब की वर्तमान कार्यप्रणाली से भी उन्हें अवगत कराया गया। उन्होंने विभाग के कामकाज, नॉन-इनवेसिव लैब की स्थिति तथा डीएम छात्रों के लिए चल रहे उच्चस्तरीय शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लॉक-1 की तीसरी मंज़िल पर नवीन कैथ लैब की स्थापना से हृदय रोग से पीड़ित गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को और अधिक सुविधा मिलेगी।

बैठक में महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, एमपीपीएचएससीएल के प्रबंध संचालक एवं कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, जीएमसी की अधिष्ठाता डॉ. कविता सिंह, चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉ. अरुणा कुमार, हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन, कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, तकनीकी विशेषज्ञ और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय