Wednesday, October 21st, 2026

वर्क फ्रॉम होम खत्म: आज से सभी केंद्रीय कर्मचारियों को दफ्तर आकर करना होगा काम

नई दिल्ली
कोरोना महामारी के चलते वर्क फ्रॉम होम कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को आज यानी 7 फरवरी से दफ्तर आकर काम करना अनिवार्य होगा और इसके तहत कोई छूट नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि आज से पूर्ण कार्यालय उपस्थिति फिर से शुरू की जाएगी और सभी स्तरों के कर्मचारी बिना किसी छूट के नियमित आधार पर कार्यालय में उपस्थित होंगे।

कोरोना नियमों का करना होगा पालन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विभागों के प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्मचारी हर समय फेस मास्क पहनें और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जारी रखें। कोरोना महामारी में प्रसार के चलते कार्मिक मंत्रालय ने तीन जनवरी को एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि सचिव स्तर से नीचे के 50 फीसदी कर्मचारियों को 31 जनवरी तक घर से काम करने की अनुमति दी गई है। 

 

#Work from home over

Source : Agency

पाठको की राय