Saturday, October 24th, 2026

PM आवास में पैसे खाने वाले अधिकारियों को छोड़ूंगा नहीं-CM शिवराज

भोपाल
 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ऐलान किया है कि प्रधानमंत्री आवास जैसी जनहितकारी योजनाओं में रिश्वत लेने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को छोडूंगा नहीं। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।


विकास के कामों की मॉनीटरिंग कलेक्टर खुद करें: चीफ मिनिस्टर
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय से कलेक्टर-कमिश्नर वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान आगामी उपचुनावों तथा त्यौहारों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सुराज का मतलब है काम, विकास के गुणवत्ता के साथ पूरा हो ये देखना जरूरी है। ये हमें देखना चाहिए कि 100% गुणवत्ता कैसे हो। ये किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा कि काम में देरी हो, कलेक्टर बड़े कामों की मॉनिटरिंग खुद करें।

सीएम शिवराज ने अफसरों को हिदायत देते हुए कहा कि, अब से हर जगह मैं खुद औचक निरीक्षण करूंगा। अफसरों को जनता के काम हाथ जोड़कर करना होंगे। सभी अधिकारी इ बात को नोट कर लें कि, कोई भी जरूरतमंद लाभ से वंचित न रहे। सुराज का मतलब बिना लिए दिए जरूरतमंदों को लाभ प्रदान करना है। इसे सभी लोग ठीक से अपने दिमाग में बैठा लें। सीएम ने ये भी कहा कि, अब जनभागीदारी से सरकार चलेगी। हालांकि, सीएम ने वैक्सीनेशन अभियान के जरिये प्रदेश के अधिकारियों की तारीफ भी की।

मध्यप्रदेश में हम बीमारी को फैलने नहीं दे सकते: सीएम शिवराज सिंह
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डेंगू से बचाव, भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। ये अभियान हमको चलाना पड़ेगा। एक तरफ दवाइयों का इंतजाम, दूसरी तरफ लार्वा को खत्म करने का अभियान। गड्ढों में दवाई, मछली डालना, फोगिंग, उसमें भी जुटना है। हम बीमारी को फैलने नहीं दे सकते।

 

#PM's house: CM Shivraj

Source : Agency

पाठको की राय