Saturday, October 24th, 2026

महिला कांग्रेस की टीम कल सागर जाएगी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मृत्यु पर प्रशासन से मांगेगी जवाब

भोपाल
प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष विभा पटेल ने एक चार सदस्यीय टीम का गठन किया है जो सागर जाकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी जायज मांगों को उठायेगी। 44 डिग्री सेंटीग्रेड में धरने में बैठी हुई एक महिला की मृत्यु पर शोक संवेदना प्रकट करने के परिजनों से मिलेंगी और जिला प्रशासन से मिलकर मृतका के परिवार को उचित मुआवजा देने और एक परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग करेंगी।

विभा पटेल ने कहा मध्य प्रदेश सरकार कर्मचारियों की न्याय संगत मांगों की अवहेलना करने में जुटी हुई है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

#Women

Source : Agency

पाठको की राय