Monday, October 19th, 2026

महिला आयोग जावेद हबीब वायरल वीडियो पर एक्शन में, 11 जनवरी को पेश होने के लिए कहा

नई दिल्ली
हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं है। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने जावेद हबीब को एक वायरल वीडियो के संबंध में 11 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है। इस वायरल वीडियो में उन्हें कथित तौर पर एक महिला के बालों पर थूकते हुए दिखाया गया है। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब द्वारा महिला के बालों में थूकने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर काफी किरकिरी झेलने के बाद जावेद हबीब ने घटना पर महिला से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर अपने एक संदेश में जावेज हबीब ने कहा कि अगर कुछ लोगों को इस बात पर ठेस पहुंची है तो मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों को शिक्षित करना है, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं। लेकिन जावेद हबीब की माफी मांगने के बाद भी राष्ट्रीय महिला आयोग उन्हें छोड़ने के मूड में नहीं है। आयोग ने जावेद हबीब को मामले में 11 जनवरी तक पेश होने के लिए कहा है। उधर, प्रकरण पर यूपी की मुजफ्फरनगर पुलिस जांच कर रही है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
 

 

#Javed Habib

Source : Agency

पाठको की राय