Tuesday, October 20th, 2026

महिलाओं को मिलेंगे 18 हजार रुपये, अखिलेश ने फिर से सपा पेंशन शुरू कराने का किया वादा

लखनऊ
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी रण में कूदीं राजनीतिक पार्टियां पूरी जोर आजमाइश के साथ वोटरों को लुभा रही हैं। फ्री बिजली से लेकर पुरानी पेंशन योजनाओं को फिर से शुरू कराने का वादा करके उनकी पार्टी को जिताने की अपील करने में लगी हैं। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सपा सरकार बनने पर कई चुनावी वादे किए। पत्रकार वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा, उनकी सरकार बनने पर समाजवादी पार्टी पेंशन योजना को फिर से शुरू किया जाएगा। इसमें जरूरतमंद महिला को सालाना 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। 2017 से पहले सपा सरकार में हुए कामों को याद दिलाते हुए अखिलेश ने कहा सबसे ज्यादा खाते सपा ने खुलवाए थे। उन्होंने कहा, सबसे ज्यादा बैंक की ब्रांच और एकाउंट में सीधे पैसे जाने का काम सपा सरकार में हुआ था।

 

 

#Women

Source : Agency

पाठको की राय