Tuesday, October 20th, 2026

पानी के लिए महिलाओं में खींचतान: मासूम की माँ को पड़ोसी बेरहमी से पीटते रहे

भिंड
गर्मी से जहां पूरा प्रदेश तिलमिला रहा है, वहीं कई क्षेत्रों में पानी की भयंकर किल्लत है. भिंड में पीने के पानी को लेकर हालत अब बेकाबू होते जा रहे हैं. विधानसभा गोहद से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें सप्लाई करने पहुंचे नगर परिषद के टैंकर से पानी भरने को लेकर पुरुष और महिलायें आपस में भिड़ गईं. कुछ महिलायें और एक पुरुष मिलकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करते नजर आए.

विवाद के दौरान महिला का छोटा सा बेटा भी अपनी माँ को छोड़ देने की गुहार लगाता रहा. लेकिन वो लोग नहीं माने और महिला के साथ मारपीट करते रहे. घटना की वीडियो को किसी ने कैमरा में कैद कर लिया. वीडियो के किस वार्ड का है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है.

 

#Women tussle for water

Source : Agency

पाठको की राय