अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने निकाली रैली
रायपुर
अवैध शराब बिक्री से त्रस्त मुनगी की महिलाओं ने पिछले दिनों संपन्न हुई बैठक में लिये गये निर्णय के तहत पंचायत द्वारा शराब न बेचने की मुनादी कराई गईऔर महिलाओं ने रैली भी निकाली पर ग्रामीणों के अनुसार इससे शराब कोचियों की सेहत पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। ग्रामीणों के एक वर्ग का मानना है कि इनके खिलाफ सख्त पुलिस कार्यवाही के बिना इस पर अंकुंश लगा पाना कठिन है। इस मसले पर ग्रामीणों के द्वारा फिर बैठक बुलाकर पुलिस कप्तान प्रंशात अग्रवाल से मुृलाकात कर इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने के लिये कदम उठाने को कहा जायेगा।
उल्लेखनीय है कि मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगी में अवैध शराब बिक्री व सार्वजनिक स्थलों पर पीने पिलाने के रवैय्या के चलते महिलाओं का राह चलना दूभर होने व नौनिहालों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देख ग्राम के जागरूक मु_ी भर महिलाओं ने रैली निकाल इसके खिलाफ आवाज मुखर किया था व फिर बीते शुक्रवार को एक बैठक आहूत की थी। जिसमें उपस्थित कांग्रेस के जोन प्रभारी व इसी ग्राम के निवासी रामचंद्र वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष व क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कृष्णा वर्मा ,पंचायत प्रतिनिधियों सहित मौजूद सरपंच जीवन धृतलहरे व उपसरपंच अशोक वर्मा ,नगपुरा सोसायटी के अध्यक्ष गजेन्द्र वर्मा तथा किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा आदि ने अभियान की शुरूआत के लिये महिलाओं को बधाई देते हुये पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया था। इस बैठक में शराब बेचने से मनाही को ले मुनादी करवाने ,बीते कल मंगलवार को महिलाओं द्वारा रैली निकालने व ग्रामीणों की? बैठक आहूत कराने का निर्णय लिया गया था। निर्णय के अनुरूप मुनादी की गयी व बीते कल महिलाओं की एक प्रभावी रैली भी निकली जिसमें पूर्व की तुलना में न केवल बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की वरन नौनिहालों ने भी भागीदारी निबाही जिसे देख मोर्चा खोलने वाले महिलाओं मे केवल उत्साह का संचार हुआ है बल्कि वे इस अभियान को मंजिल तक पहुंचाने संकल्पित भी दिखी। रैली में शामिल महिलाओं का उत्साहवर्धन करने सरपंच व? उपसरपंच सहित दिलीप देवांगन व हेमंत वर्मा आदि भी मौजूद रहे। इधर ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम में 10 से 15 कोचिये सक्रिय हैं और पचेड़ा के मदिरा प्रेमी भी इस ग्राम के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में सक्रिय कोचियों के पास शराब लेने पहुंचते हैं तो की कोचिये दुकान की आड़ में इस धंधे में लिप्त हैं।

पाठको की राय