Wednesday, October 21st, 2026

महिलाएं करने लगीं आत्मा आने का नाटक, मेडिकल टीम पर फेंके पत्थर, कोरोना जांच से अब भी खौफ!

राजसमंद।

राजस्थान के राजसमंद जिले में कोरोना के लिए सैंपल टीम लेने गई मेडिकल टीम एक अजीबोगरीब वाकये में फंस गई। कोविड टीम को देखकर गांव की महिलाएं आत्मा आने का नाटक करने लगीं और शोर मचाते हुए टीम पर पत्थर फेंकने लगीं। जिसके बाद घबराकर मेडिकल टीम भी वापस भाग गई। घटना बुधवार को कुंभलगढ़ तहसील के धानीन ग्राम पंचायत में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों व मेडिकल टीम के सदस्यों के मुताबिक बुधवार को मेडिकल टीम मनरेगा साइट पर काम करने वाली महिलाओं की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने गई थी। टीम में शामिल सदस्यों ने जब महिलाओं को सैंपल देने को कहा तो उन्होंने सैंपल देने से इनकार करते हुए विरोध शुरू कर दिया। सदस्यों ने जब सैंपल लेना जरूरी बताया तो महिलाएं आत्मा आने का नाटक करने लगीं ताकि सैंपल लेने वाले डर के चले जाएं। इसके बाद भी मेडिकल टीम के सदस्य नहीं मानें तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस बोली- शिकायत मिली तो करेंगे कार्रवाई
पथराव से बचने के लिए टीम के सदस्य खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, तभी कुछ युवकों ने उन्हें पकड़ा और जांच किट वहीं रखवा लिए। इस घटना में टीम के कुछ लोगों को चोट भी आई है। साइट पर काम कर रहे लोगों का कहना था कि यहां कोई बीमारी नहीं है। चारभुजा थानाधिकारी भवानी शंकर ने बताया कि हमें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मेडिकल डिपार्टमेंट की ओर से शिकायत मिलती है तो हम कार्रवाई करेंगे।

 

#महिलाएं

Source : Agency

पाठको की राय