Wednesday, October 21st, 2026

अखंड सौभाग्य की मंगल कामना को लेकर महिलाओं ने रखा निर्जला हरितालिका व्रत

सतना
कोटर - नगर परिषद में सौभाग्यवती स्त्रियों, महिलाओं, बहनों ने भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि तथा अखंड सौभाग्यवती की मंगल कामना को लेकर सोमवार की अर्धरात्रि 12 बजे के बाद मीठा,फल,खीरा खाकर हरितालिका तीजा निर्जला व्रत रखा और मंगलवार को रात्रि को भूत-भावन अर्धनारीश्वर शंकर भगवान माता पार्वती जी की मिट्टी के पार्थवेश्वर मूर्ति की स्थापना कर पूजन अर्चन पाठ अभिषेक और फुलहरा का मंडप बना कर सांस्कृतिक मांगलिक नृत्य गीत और रात्रि जागरण किया गया और बुधवार की सुबह स्नान ध्यान करके देवालयों में जाकर पूजा अर्चना आराधना की तत्पश्चात फिर निर्जला उपवास को तोड़कर परायण किया कोटर नगर परिषद के कर्मकांडी ज्योतिषाचार्य पुरोहित पंडित सनत कुमार त्रिपाठी, पुरोहित पंडित रोहित त्रिपाठी ने पूरे नगर परिषद कोटर में एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर सिंह तोमर के कुल पुरोहित आचार्य पंडित पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी ने उनके तथा उनके पूरे परिवार व बड़े भ्राता अमर सिंह तोमर के घर में जाकर पाठ, पूजन, हवन,कथा हवन का कार्य कराए।

 

#Women

Source : Agency

पाठको की राय