Friday, October 23rd, 2026

वीरांगना अवंति बाई लोधी के नाम से नारी सशक्तिकरण सम्मान, सीएम ने की घोषणा

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के सम्बलपुर में आयोजित वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। वीरांगना अवंति बाई लोधी के नाम से नारी सशक्तिकरण सम्मान प्रारंभ किया जाएगा। यह सम्मान हर वर्ष 01 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम सम्बलपुर को दिया जाएगा नगर पंचायत का दर्जा, सम्बलपुर में लोधी समाज के भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की स्वीकृति की घोषणा।

 

#Women

Source : Agency

पाठको की राय