Monday, October 19th, 2026

51 कलश सिर पर लेकर चलीं महिलाएं, जमकर थिरकें श्रद्धालु

भोपाल
 संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का राजधानी के हिनोतिया क्षेत्र में आज शुभारंभ हो गया। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिला श्रद्धालु51 कलश सिर पर लेकर चलीं। वहीं यात्रा में डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग भी यात्रा में शामिल हुए। इस सात दिवसीय आयोजन में व्यास पं. देवेंद्र चतुर्वेदी शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कथा का वाचन करेंगे। आज शुक्रवार को शुकदेव जन्मकुंती एवं भीष्म स्तुति का प्रसंग कथा व्यास सुनाएंगे।

 

#kalash

Source : Agency

पाठको की राय