Saturday, October 24th, 2026

इंजीनियर की बालकनी में महिला की लटकती लाश मिली, दुष्कर्म की आशंका; परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

पटना
 
रेलवे इंजीनियर की बालकनी में मंगलवार की अल सुबह चार बजे दाई (36 वर्ष) की लाश फंदे पर लटकती मिली। वह अपने पिता के साथ बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में रहती थी। घटना पत्रकारनगर थानांतर्गत दक्षिणी चित्रगुप्तनगर गीता प्रसाद गली स्थित सत्येंद्र कुमार सिन्हा के घर में हुई। इसी जगह तीसरे तल्ले पर रेलवे में दानापुर में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर हरे कृष्ण मुरारी रहते हैं। उनकी पत्नी पीएमसीएच में नर्स हैं। मंगलवार की अल सुबह चार बजे पड़ोसियों ने पुलिस को लाश के बालकनी की ग्रिल से बाहर की ओर लटके होने की खबर दी। इंजीनियर के यहां बीते पांच मई से वह काम कर रही थी।


इधर, महिला की मौत के बाद परिजन दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगाते हुये दक्षिणी चित्रगुप्तनगर को जाम कर हंगामा करने लगे। गुस्साये लोगों ने आगजनी भी की। साथ ही मकान मालिक पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुये बवाल काटा। किसी तरह पुलिस ने लोगों को शांत किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिये पीएमसीएच भेजा गया। वहीं दाई की लाश मिलने के कुछ देर बाद सुबह सात बजे इंजीनियर परिवार सहित फरार हो गये।

शरीर पर मिले चोट के निशान
 मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसके परिजनों का कहना है कि गले और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं। जिससे यह प्रतीत होता है कि उसके साथ मारपीट भी की गयी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय