Friday, October 23rd, 2026

महिला ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर की गर्भपात करने की कोशिश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

गपुर
महाराष्ट्र के नागपुर में 25 वर्षीय गर्भवती महिला ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर अपना गर्भपात करने की कोशिश करना भारी पड़ गया। ऐसा करते वक्त महिला की हालत बिगड़ गई और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं उसे गर्भवती करने वाले शख्स के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को शहर के यशोधरा नगर क्षेत्र इलाके में हुई। उन्होंने कहा, 'महिला ने हमें बताया है कि शोएब खान (30) नाम का एक व्यक्ति शादी का झांसा देकर 2016 से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब वह गर्भवती हुई तो खान ने उसे यूट्यूब वीडियो देखकर और उसमें बताई गई दवाएं लेकर भ्रूण का गर्भपात करने के लिए कहा।' उन्होंने कहा, 'अपने आप गर्भपात करने की कोशिश करते हुए, महिला की हालत खराब हो गई और परिजनों को उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। खान को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।' 
 

 

#Woman

Source : Agency

पाठको की राय